clone Yaas:यास के बहुत गंभीर तूफान में बदलने के संकेत 26 मई को ओडिशा और बंगाल में मचा सकता है तबाही

मुख्य बातें
- चक्रवात यास के 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका
- 26 मई को ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका
- पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात 'यास' के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं
Cyclone Yaas May Hit west bengal & Odisha: चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktai) के हाहाकार के बीच देश में अब नए चक्रवात यास का खतरा मंडराने लगा है बताया ज रहा है कि ये भी खासी तबाही ला सकता है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात यास के 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' (Cyclone Yaas severe storm) में बदलने और 26 मई को ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है, IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है।
गौर हो कि अभी 'ताउते' के आने के बााद नौसेना ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया था, इस चक्रवात के चलते महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी तबाही हुई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका जताने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है। राज्य सरकार ने भारतीय नौसेना एवं भारतीय तट रक्षक बल से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।
NCMC की बैठक में 'Yaas' की तैयारियों की हुई समीक्षा
वहीं कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (NCMC) ने एक बैठक में बंगाल की खाड़ी में आने वाले संभावित चक्रवातीय तूफान 'Yaas' की तैयारियों की समीक्षा की और देश के शीर्ष नौकरशाहों को कोविड-19 मरीजों, अस्पतालों और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केन्द्रीय और राज्य की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए गौबा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी कदम समय पर उठाए जाएं ताकि जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
No comments:
Post a Comment